दाऊदी बोहरा समाज की ईद 30 मार्च रविवार को जेनी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दाऊदी बोहरा समाज की ईद 30 मार्च रविवार को जेनी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी | New India Times

दाऊदी बोहरा समाज की ईद रविवार 30 मार्च को मनाई जाएगी उक्त जानकारी देते हुए बोहरा समाज के अली असगर भाई हसन जी ने बताया कि समाज के 30 रोजे शनिवार को मुकम्मल पूरे हो रहे हैं। रविवार को ईद मनाई जाएगी दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (तउस) की रजा मुबारक से मेघनगर में नमाज अदा करवाने के लिए तशरीफ लाए हैं मुल्ला हातिम भाई मुस्तफा भाई नागपुर वाला द्वारा ईद की नमाज स्थानीय जेनी मस्जिद में पढ़ाई जाएगी।

दाऊदी बोहरा समाज की ईद 30 मार्च रविवार को जेनी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी | New India Times

माहे रमज़ान के मुकद्दस माह में नमाज मुल्ला हातिम भाई नागपुर वाला द्वारा पढ़ाई जा रही है एवं समाज का भोजन भी सामूहिक रूप से बोहरा जमात खाना भोजन शाला में ही 30 दिनों तक हो रहा है। भोजन की व्यवस्था फैज हसनैन ट्रस्ट व समाज जन द्वारा की गई है। सभी साथी रोजाना मस्जिद मैं नमाज के साथ कुरान खानी भी हो रही है। मुल्ला हातिम भाई द्वारा रोजाना बयान भी किए जा रहे हैं और समाज जनों को नेक कार्य करने की हिदायत दी जा रही है वह इमाम हुसैन की शहादत पर रोजाना पूर्व जोश के साथ मातम भी हो रहा है । जाकेरिन की खिदमत मोहम्मद भाई लिमखेड़ा वाला अब्दुल तैय्यब, मोहमद द्वारा की जा रही है। रमजान की 19 वीं तारीख को मौला अली की शहादत की वाईज की हुई।

दाऊदी बोहरा समाज की ईद 30 मार्च रविवार को जेनी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी | New India Times

रमजान की 24 वीं तारीख को थांदला आमिल साहब शेख सैफुद्दीन नजीब की सदारत में मेघनगर में मीसाक की मजलिस भी हुई। जागरण की रात मे आका मौला (त उ स) की मिलाद मुबारक मनाकर ख़ुशी जाहिर की और आका मौला (त उ स) के हक में दुआ कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। जागरण की रात के बाद बड़ा रोजा छोटे छोटे बच्चों मुफद्दल चल्लावाला, जूजर इज़्जी, रुक्कया चल्ला वाला, मुफद्दल आदि बच्चों ने रख कर मिसाल पेश की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version