नगरपालिका निगम सतना बांट रहा है अमीरों को पीएम आवास योजना का लाभ | New India TimesOplus_131072

मोहम्मद इसहाक़ मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (म.प्र.), NIT:

नगरपालिका निगम सतना बांट रहा है अमीरों को पीएम आवास योजना का लाभ | New India Times

सतना नगरपालिका निगम से अमीरों को पीएम आवास योजना का लाभन्वित करने का मामला प्रकाश में आया है। ज्ञात हो कि नगरपालिका निगम सतना की पीएम आवास योजना में लाभान्वित सूची में सरल क्रमांक 266 को वार्ड नंबर 38 में देखा जा सकता है। सरल क्रमांक 266 का लाभान्वित हितग्राही तीन मंजिला माकान करोंड़ों रुपये की लागत से बना हुआ है। जिसे पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया है। यह जानकारी एक आरटीआई के माध्यम से प्राप्त हुई है। लोगों की मानें तो पचासों लाख रुपए का उक्त हितग्राही कारोबार कर रहा है। वहीं उक्त हितग्राही दो तीन जगहों पर शासन की वेशकीमती भूमि को भी हड़प कर कुछ भूमियां लोगों को बेवकूफ बनाकर बेच लिया है और कुछ भूमियों पर अपना माकान बना रखा है जिसकी शिकायत वार्ड वासियों के द्वारा नगर पालिका सतना में दिनांक 19 दिसम्बर 2023 को और सीएम हेल्पलाइन में की गई किन्तु शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वार्ड क्रमांक 38 के रहवासियों ने जिला कलेक्टर सतना का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त हितग्राही और उक्त भू-माफिया की जांच कराकर कानूनी कार्यवाही किये जाने की किये हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version