मुख्यमंत्री/जिलाधिकारी गोरखपुर को ट्वीट कर की टी०आर० 27 से ईद/नवरात्रि पर वेतन की मांग | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री/जिलाधिकारी गोरखपुर को ट्वीट कर की टी०आर० 27 से ईद/नवरात्रि पर वेतन की मांग | New India Times

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने माननीय मुख्यमंत्री जी और जिलाधिकारी गोरखपुर को ट्वीट नवरात्रि और ईद के पूर्व सभी कर्मचारियों को वेतन दिलाने की मांग किया है। कर्मचारी नेताओं ने जिलाधिकारी गोरखपुर से मांग की मार्च महीने में बजट का अभाव रहता है ऐसे में आप अपने निधि टी०आर० 27 से जनपद के सभी कर्मचारियों को ईद और नवरात्रि के पूर्व वेतन दिलाने की कृपा करें।
नेतागण ने कहा कि मार्च के महीने में ही होली का त्यौहार होने के कारण कर्मचारियों का बजट बिगड़ गया है इस महीने में किसानों को खेती की कटाई मड़ाई आदि का भी कार्य करना है और महीने के अंतिम दिनों में नवरात्रि और ईद का त्यौहार है इसलिए हम जिलाधिकारी गोरखपुर से यह गुहार लगाते हैं कि वह 30 तारीख तक हर हाल में वेतन और पेंशन दिलाने की कृपा करें।
जिलाधिकारी से मांग करने वालों में गोविंद जी राजेश सिंह अशोक पांडे पंडित श्याम नारायण शुक्ल कनिष्क गुप्ता अनिल द्रिवेदी इजहार अली अनूप कुमार बंटी श्रीवास्तव आफाक अहमद यशवीर श्रीवास्तव जितेन्द्र कुमार फुलई पासवान ओंकार नाथ राय जामवंत पटेल कृष्ण मोहन गुप्ता वरूण बैरागी आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version