संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (यूपी), NIT:

अमानगंज के लोक सेवा केंद्र में मूल भूत सुविधाओं सहित पीने का पानी शौचालय बाथरूम की व्यवस्था भी नहीं हैं। शासन द्वारा संचालित लोक सेवा केंद्रों में जैसी मूलभूत सुविधा होती है लेकिन शासन के सभी नियमों कायदों को ताक पर रखकर अमानगंज में संचालित लोक सेवा केंद्र की स्थिति बद से बत्तर है साथ ही प्राधिकरत अधिकारी भी नदारद रहते हैं जिससे आम जन के कार्य बाधित रहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक सेवा केंद्र में आवेदकों से निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि ली जाती है। पूर्व में अजय सिंह सन्तोष अधिवक्ता ने तहसीलदार अमानगंज के माध्यम से पन्ना कलेक्टर को शिकायत प्रेषित की थी जिसका तत्कालीन तहसीलदार ने शिकायत कर्ता के कथन लेकर प्रतिवेदन भी भेजा था लेकिन वर्तमान में स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोक सेवा कार्यालय भ्रस्टाचार का कार्यालय बनता नज़र आ रहा है। इन कार्यलयों में वार्षिक बजट भी आता है लेकिन कुछ जिम्मेदार अधिकारियों का गड़बड़ झाला चरम सीमाओं को पार कर जाता है। आखिर किसकी जिम्मेदारी बनती है लोक सेवा के नाम की मर्यादा बनाने की ताकि शासन की लोक सेवा केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ जन साधारण को नियमानुसार मिल सके?
पूर्व में अधिक शुल्क लेने की शिकायत आई थी जिसके निराकारण हेतु क्या कार्यवाही हुई मुझे पता नहीं, आप के द्वारा मुझे अवगत किया गया है, निश्चित तौर पर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करूँगा: आशुतोष मिश्रा, तहसीलदार अमानगंज।
