अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

नववर्ष मेला समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अपनी भारतीय गौरवशाली परम्परा, इतिहास एवं स्वाभिमान का प्रतीक भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत्सर की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला समिति, मथुरा गत 23 वर्षों से परम्परागत रूप से विशाल नववर्ष मेला का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी यह एक दिवसीय विशाल मेला चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082 तदनुसार 30 मार्च की पूर्व संध्या पर चैत्र कृष्ण अमावस्या संवत् 2081 तद्नुसार 29 मार्च दिन शनिवार को नववर्ष मेला समिति, मथुरा द्वारा नव आकर्षण, नवसज्जा तथा नवउत्साह के साथ सेठ बी०एन० पोद्दार इण्टर कॉलेज, मथुरा के मैदान में परम्परागत रूप से विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। नववर्ष समारोह में मुख्य अतिथि राधाबल्लभ सम्प्रदाय प्रधान पीठाधिपति तिलकायत अधिकारी गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल महाराज और विशिष्ठ अतिथि बेबीरानी मौर्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विकास, उ०प्र० सरकार होंगी।
यह जानकारी प्रदीप श्रीवास्तव महामंत्री नववर्ष मेला समिति मथुरा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर मथुरा में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी गई। नववर्ष मेला समिति अध्यक्ष कमलेश अरोरा ने बताया कि इस नवसम्वत्सर मेला में भारतीय संस्कृति और परम्परा के अनुसार मेला में आने वाले सभी आगुन्तकों को चंदन लगाकर स्वागत किया जाता है। मेला से वापस जाते समय नीम की कॉपल, मिश्री का प्रसाद, नवसंवत्सर शुभकामनाएं कार्ड और गंगा जल भेंट स्वरूप दिया जायेगा।
मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा ने बताया मेला का बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण घोडा, ऊँट की सवारी, झूले. खेल-तमाशा, खान-पान की स्टॉल, स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री, राष्ट्रीय साहित्य बिक्री केन्द्र, कुटीर उद्योग से बने वस्त्र, विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी, नृत्य संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर आधारित विविध मंनोरंजक पूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष, गंगाधर अरोड़ा सह कोषाध्यक्ष, हर स्वरूप यादव एवं केशव गौड़ उपस्थित रहे।
