मैहर कलेक्टर महोदया व एडीएम की ये तस्वीर एक अच्छी पहल की ओर इशारा करती है जो समाज में लाएगी सकारात्मक परिवर्तन | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर कलेक्टर महोदया व एडीएम की ये तस्वीर एक अच्छी पहल की ओर इशारा करती है जो समाज में लाएगी सकारात्मक परिवर्तन | New India Times

मैहर कलेक्टर रानी बाटड व अपर कलेक्टर ने एक वस्त्रहीन वृद्ध व्यक्ति की मदद करके मानवता की एक मिसाल पेश की है। यह घटना मैहर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हुई, जहां वृद्ध व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचा था कलेक्टर महोदया रानी वाटड व अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने तुरंत मानवीयता का परिचय देते हुए उन्हें वस्त्र उपलब्ध कराए और उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
यह घटना न केवल कलेक्टर की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति कितना संवेदनशील हो सकता है। इस घटना की तस्वीरें देखकर शहर सहित प्रदेश में सराहना जा रही है, और यह एक अच्छी पहल की ओर इशारा करती है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version