रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झकनावदा झाबुआ जिले के अति प्राचीन श्रंगेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन महंत श्री १००८ श्री काशीगिरी महाराज के पट्टधर गादीपति श्री महंत रामेश्वर गिरी महाराज को जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। जिसके बाद श्री महंत रामेश्वर गिरी महाराज का २५ मार्च को झकनावदा में प्रथम नगर आगमन हुआ जिस पर गादीपति के आगमन पर स्थानीय बस स्टैण्ड पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर गादीपति रामेश्वर गिरि का बैंड बाजे ढोल के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्री महंत रामेश्वर गिरी महाराज का वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह राठौर, शेतानमल कुमट, हेमेन्द्र जोशी, अजमेर सिंह भूरिया, राजेश कांसवा, शांतिलाल सोलंकी, मनोहरसिंह सेमलिया, जितेन्द्र राठौड़, परीक्षित सिंह राठौर, कालूसिंह कमलखेड़ा आदि ने साफा बाँधकर साल भेंटकर स्वागत किया। इसके साथ ही श्रृंगेश्वर में दो-दो धाम जय गुरुदेव जय महादेव के जयघोष लगाए।
इस अवसर पर अजय कुमार वोहरा, दयाराम कुमारियाखेड़ी, धीरज चोयल, राजेंद्र मिस्त्री, प्रवीण मेहता सेंमरोड, ओमप्रकाश राठौर, ममता गुजराती पेटलावद,राजू राठौड़, राधेश्याम देवड़ा, संजय बैरागी रायपुरिया, गोपाल राठौड़, सुरेश राठौड़ आदि उपस्थित रहे।
