गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दिनॉंक 24 मार्च 2025 को राष्टीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के नवीन ओ पी डी परिसर में विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यशाला व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन टी बी व चेस्ट विभाग व मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ दीपक सिंह मरावी द्वारा क्षय रोग के महत्व व शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान का संकल्प दिलाया। अधिष्ठाता डॉ दीपक सिंह मरावी द्वारा आयोजक कमेटी के सदस्यों डॉ प्रदीप शुक्ला विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ महेन्द्र कुमार भारती विभागाध्यक्ष टीबी व चेस्ट, डॉ प्रवीण कुमार टैगोर विभागाध्यक्ष मेडिसिन की सराहना करते हुए अपना क्लीनिकल अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम में डॉ अर्जुन सिंह अधीक्षक मेडिकल कालेज दतिया व सह अधीक्षक डॉ सचिन सिंह यादव द्वारा अस्पताल में प्रदान की जाने वाली जाँच, उपचार एवं सुविधाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में सभी विभागाध्यक्ष मुख्यतः डॉ प्रदीप शुक्ला विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ त्रिभुवन नारायण गौर विभागाध्यक्ष अस्थि रोग, डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्व विभागाध्यक्ष फार्मेकोलॉजी, डॉ राजेश गुप्ता विभागाध्यक्ष शिशु रोग, डॉ प्रवीण कुमार टैगोर विभागाध्यक्ष मेडिसिन, डॉ महेन्द्र कुमार भारती विभागाध्यक्ष टीबी व चेस्ट , डॉ प्रशांत हरित विभागाध्यक्ष चर्म रोग व आइ एम ए अध्यक्ष , डॉ मनीष कुमार सचान विभागाध्यक्ष कान नाक गला, डॉ के पी बरैठिया चर्म रोग व डॉ विशाल वर्मा जिला क्षय अधिकारी दतिया आदि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में अन्य चिकित्सक डॉ संदीप श्रीवास्तव सह प्राध्यापक सर्जरी, डॉ भरत वर्मा विभागाध्यक्ष निश्चेतना विभाग, डॉ रवनीत भुसारी सह प्राध्यापक निश्चेतना विभाग, डॉ मनीष वर्मा सहायक प्राध्यापक अस्थि रोग, डॉ जितेन्द्र कँजौलिया सहायक प्राध्यापक मेडिसिन व डॉ अर्जित गौरव मनोरोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में समस्त चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की टी बी के लक्षणों, निदान व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ महेन्द्र कुमार भारती द्वारा अधिष्ठाता डॉ दीपक सिंह मरावी व अन्य सभी लोगों का ह्वदय से धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम पश्चात सभी चिकित्सक ग्राम राम सागर में मेडिकल कॉलेज व कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए।
