बुरहानपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर हर्ष सिंह ने बैठक में राजस्व वसूली, फॉर्मर रजिस्ट्री, आधार अपडेशन, राजस्व प्रकरणों, वनग्राम के प्रकरणों, सीएम हेल्पलाईन इत्यादि विषयों पर गहनता से समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि, वनग्राम व राजस्व ग्राम के प्रकरणों में गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदारों से कहा कि, लगातार अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए मॉनीटरिंग करें एवं अपना सूचना तंत्र मजबूत रखें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि, आधार अपडेशन कार्य में प्रगति बढ़ाने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर कार्य में तेजी लायी जाये।

अनुविभागीय अधिकारीगण क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे है। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री सिंह, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, डिप्टी कलेक्टर श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, एसडीएम श्री भागीरथ वाखला, समस्त तहसीदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version