सीडीओ अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की बैठक सपन्न | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सीडीओ अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की बैठक सपन्न | New India Times

मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में बैंकों में ऋण हेतु प्राप्त आवेदनों के स्वीकृत एवं वितरण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बैंककवार समीक्षा करते हुए शाखा प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिए कि प्राथमिकता पर ऋण स्वीकृत कर वितरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 24 मार्च तक प्रत्येक शाखा दो-दो नए ऋण स्वीकृत करते हुए वितरण करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली यह योजना है इसमें किसी प्रकार भी लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version