जिलाधिकारी ने की नारकोटिक्स के कार्यों की समीक्षा बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने की नारकोटिक्स के कार्यों की समीक्षा बैठक | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स, आबकारी विभाग संबंधित कार्य, सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने नारकोटिक्स एवं आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में बनने एवं बिकने वाली कच्ची अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही करना सुनिचिश्ति करें।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यलय निरीक्षक को निर्देश दिए कि विद्यालयों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री होने की जानकारी कर कार्यवाही कराएं।

उन्होंने मेडिकल स्टरों पर एक्सपायरी दवाई, अवैध दवाई बिक्री पर छापेमारी कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, डीआईओएस हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता, औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा सहित अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version