मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर स्थित शहिन्शाहे सरकार मध्यप्रदेश हजरत शाह ताजुल औलिया मुहिब्बे अली रहमतुल्लाह अलैहे पाक का आज तीसरा कुल बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अभी-अभी दोपहर 3 बजे दिन से भारी भीड़ उमड़ी हुई है। राजनेताओं की दस्तक हो रही है अपने-अपने लिए साथ हीं देश प्रदेश के अमनों चैन के लिए दुआएं मांगी जा रही है। यहां पर लगभग हिन्दू मुस्लिम सभी धर्मों के लोग मन्नतें मांगी रहे हैं। आज दिनांक 20 मार्च 25 को लगभग दो से तीन लाख जियारतमंद अकीदतमंद शिरकत करने आए रहे।
इस भीड़ को सम्हालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं। साथ ही राजस्व विभाग का अमला भी मौजूद है। वहीं सम्भागीय मुख्यालय से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज रीवा उर्स का जायजा लेने आ रहे हैं। वहीं मोहम्मद मोहसिन मंसूरी अध्यक्ष वक्फ इंतजामिया कमेटी तकिया दरगाह मुकुन्दपुर के द्वारा बेहतर तरीके से हर स्तर पर व्यावस्था की गई है। तमाम पुलिस मोहकमा, राजस्व मोहकमा और राजनीतिक नेताओं पत्रकारों के लिए नास्ते और खाना-पान की व्यवस्था उत्तम की गई। बालेन्टियरों के लिए भी व्यवस्था की गई।जिसकी सराहना अकीदतमंद जियारत मंदों के द्वारा जगह-जगह की जा रही है।
