मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर में शहिन्शाहे औलिया हजरत शाह ताजुल औलिया मुहिब्बे अली रहमतुल्लाह अलैहे पाक का 790वां उर्स हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।दिनांक 18 मार्च 2025 को पहला कुल मनाया गया। जिसमें गुस्लपाक चादरपोशी और फातिहा का एहतमाम किया गया और सारा दिन लंगरखानी चलती रही।शाम को ढोल नगाड़े और डीजे के साथ चादर पोशी और सन्दल का आगाज कर दरगाह शरीफ पर पहुंचे। यहां पर चौबिसों घंटे 20 मार्च 2025 तक ऐसी रहमतों की बारिश होती रहेगी। एवं 20 मार्च 2025 को लगभग दो से तीन लाख जियारतमंद शिरकत कर सकते हैं। हर वर्ष हीं ऐसे हीं जियारत मंद शिरकत करते हैं।
