गरीब तबके रोज़ेदारों के लिए एक सप्ताह इफ्तार की सामग्री निःशुल्क देंगे सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गरीब तबके रोज़ेदारों के लिए एक सप्ताह इफ्तार की सामग्री निःशुल्क देंगे सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब अध्यक्ष उमेश जंगाले द्वारा पवित्र रमज़ान माह में रोज़ा रखने वाले गरीब तबके लोगों को एक सप्ताह निशुल्क इफ्तार सामग्री बाटी जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि सभी धर्मों के लोगों में भाईचारा क़ायम रखने और मिलजुलकर सभी त्योहारों को मनाने और गरीब तबके लोगों की मदद करने के उद्देश्य से गरीब तबके मुस्लिम समुदाय के लोगों को आज बुधवार 19 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक संस्था के मंडी हाउस कार्यालय, नियर खान भाई फैक्ट्री पर खाद्य सामग्री बाटी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सामग्री देते वक्त किसी भी जरूरतमंद रोजेदारों के फोटो, वीडियो नहीं बनाए जाएंगे। वह निसंकोच होकर सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि पिछले वर्ष भी उमेश जंगाले द्वारा रमजान माह में पूरे एक माह तक रोज़ा रखने वालों को निःशुल्क सामग्री वितरण की गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version