मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी, सर्विलांस सेल व थाना खुटार पुलिस ने पंकज की हत्या का किया खुलासा। धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक एस ओ जी, राजेंद्र कुमार रावत प्रभारी निरीक्षक थाना खुटार, उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार, शिवम कुमार, विपिन, दिलीप कुमार, खालिद हुसैन आदि पुलिस टीम ने अंग्रेज सिंह उर्फ कांता व राम वरन निo ग्राम रघुवीर बेला पहाड़ थाना खुटार को किया गिरफ्तार।
शाहजहांपुर थाना खुटार क्षेत्र में बीती दिनों पंकज हत्या का किया खुलासा। पुलिस के अनुसार पहले तीनों ने पी शराब फिर पंकज का मोबाइल निकल तो हुआ झगड़ा अंग्रेज सिंह और राम वरन ने पंकज का गला दबाकर कर दी हत्या। घटना को छुपाने के लिए पंकज की मोटरसाइकिल उसके ऊपर डाल कर फरार हो गए थे। हत्या के जल्द खुलासा के लिए एसपी राजेश एसo ने थाना खुटार पुलिस सहित तीन टीमों लगाया।
मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस ने अंग्रेज सिंह और रामवरन को गिरफ्तार किया है इनके पास से आला कत्ल, एक लोअर, मृतक का मोबाइल बरामद किया है, दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
