निर्विरोध चुनी गई शेतकरी जिनिंग प्रेसिंग सोसायटी पर किसका झंडा ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

निर्विरोध चुनी गई शेतकरी जिनिंग प्रेसिंग सोसायटी पर किसका झंडा ? | New India Times

जामनेर तालुका शेतकरी सहकारी जिनिंग प्रेसिंग सोसायटी के जनरल चुनाव निर्विरोध करवाए गए। 17 सदस्यों में 6 बीजेपी के कोटे से हैं जिनकी जनता के बीच पहचान कराने के लिए पार्टी ने शहर में एक अभिनन्दन बैनर जारी किया है। बाकी बचे 11 सदस्य कौनसे राजनीतिक दल और गठबंधन से आते हैं इसके बारे में किसी भी दल ने कोई दावा नहीं किया है। 17 में बीजेपी के मात्र 06 लोग होने के बाद भी मराठी अखबारों ने मंत्री गिरीश महाजन के अजेय नेतृत्व पर मुहर लगा दी है। डॉ सुरेश पाटील , भीका कोली , ईश्वरसिंग पाटील , मनीषा पाटील , टी के पाटील , विजय बोरसे यह बीजेपी के चयनित सदस्य हैं।अनिल पाटील , नाना पाटील , राजधर पाटील , भगवान पाटील , सचिन पाटील , दिवाकर पाटील , दिलीप पाटील , शरद पाटील , प्रमिला पाटील , भास्कर पाटील , पुंडलिक पाटील यह सब सदस्य किस दल या गठबंधन से है यह जनता से न जाने किस के डर से छिपाया जा रहा है। बीजेपी 06 में खुश है और अन्य 11 का बहुमत होने पर भी नाखुश है।

चुपचाप मनाया ग्राहक हक दिवस: जामनेर में जिला स्तर का ग्राहक हक दिवस एकदम गोपनीय तरीके से बिना किसी गाजेबाजे के मनाया गया है। कार्यक्रम के लिए तहसीलदार नानासाहब आगले मौजूद थे। आम जनता को पता हि नहीं चला कि ग्राहक हक दिवस मनाया जाने वाला है। अगर होता तो शायद आपले सरकार सेवा केंद्रों में प्रशासन की खामोशी के कारण मची लुट की छूट के बारे में तीखी बहस होती सवाल जवाब होते। समाजवादी पार्टी के रऊफ शेख बीते तीन महीने से तहसीलदार से लिखित में मांग कर रहे हैं कि सेवा केंद्रों के बाहर सरकारी रेट बोर्ड लगवाए जाए। आगले ने जारी किए आदेश को CSC केंद्र चालकों ने ठेंगा दिखा दिया है। इससे प्रशासन की क्या हैसियत रह गई है इसका अनुमान आप नागरिक लगा सकते हैं। इस मामले में जिलाधीश आयुष प्रसाद स्वसंज्ञान लेकर कार्रवाई करे ऐसी मांग की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version