मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जिला पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश जी के निवास पर यादगार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगों की बरसात हुई सभी ने रंग गुलाल लगा कर बधाईयां दी। पांढुर्णा जिला बनने के बाद पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया जो बहुत ही सुन्दर आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर अजय देव शर्मा पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश सर ने सभी के साथ मिल कर रंगोत्सव का लुत्फ़ उठाया आयोजन यादगार रहा उस अवसर पर एस डी ओ पी पांढुर्णा ब्रजेश भार्गव,एस डी ओ पी सौसर नगर जी, पांढुर्णा थाना प्रभारी अजय मरकाम, सौसर, लोधीखेड़ा,मोहगांव थाना प्रभारी एवं आर आईं अनीता सीवडे जी, आकांक्षा सहारे जी , संध्या सक्सेना, न पा सी एम ओ राजकुमार ईवनाती जी, अन्य अधिकारी, श्रम जीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष सचिन गुड्डू कावले, मिडिया संगठन के पदाधिकारीयों, सदस्यों ने रंग गुलाल लगाकर इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
