भोपाल पुलिस द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह | New India Times

रंगोत्सव के अवसर पर “होली मिलन समारोह” प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन में भव्य रुप से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मीडिया साथियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी गई, साथ ही पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं शहरवासियों को भी हॉली की बधाई दी तथा गन व सिलेंडर से गुलाल उड़ाकर एवं पुष्प बरसाकर खुशी जाहिर की।

भोपाल पुलिस द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह | New India Times

होली मिलन समारोह में उपस्थित पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त श्री रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त श्री अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती निधी सक्सेना, रक्षित निरीक्षक श्री जयसिंह तोमर व अन्य अधिकारियों ने भी गुलाल लगाकर सभी स्टॉफ को बधाई दी एवं समस्त पुलिसकर्मियों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।

समारोह में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा डीजे की धुन एव्ं होली व फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया गया, साथ ही वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी जोरदार डांस कर होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया। समारोह में लगभग 500 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं मीडिया साथी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version