ट्रेन में महिला का मोबाइल चोरी होने पर चेन पुलिंग कर झांसी रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक किया हंगामा | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT; ​ट्रेन में महिला का मोबाइल चोरी होने पर चेन पुलिंग कर झांसी रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक किया हंगामा | New India Timesझांसी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह श्रीगंगा नगर से नांदेड़ जा रही ट्रेन में एक महिला यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। जिससे आक्रोशित होकर महिला ने झांसी रेलवे स्टेशन पर कई बार चेन पुलिंग कर लगभग 1 घंटे तक हंगामा किया। जिसकी सूचना पाकर जीआरपी व आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाही करते हुए किसी प्रकार आक्रोशित महिला को शांत कराया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। श्रीगंगा नगर से नादेड़ जा रही ट्रेन क्रमांक 12486 नादेड़ एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 में रत्ना गुप्ता नई दिल्ली से भोपाल जा रही थी। सफर के दौरान ट्रेन जब ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसे पता चला कि उसका मोबाइल गायब हो गया। खोजने पर पता चला कि बदमाश उसका मोबाइल चोरी कर ले गये। ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पर 6 बजकर 15 मिनट पर पहुंची। जहां पीड़ित महिला ने हंगामा करते हुए ट्रेन को चैन पुलिंग करते हुए आगे बढ़ने से रोक दिया। इसकी जानकारी जीआरपी व आरपीएफ को हुई तो वह मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

पीड़ित महिला ने जीआरपी व आरपीएफ को मामले की जानकारी देते हुए कोच कंडेक्टर पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक युवक को उसकी सीट पास सीट दे दी थी, जो अब गायब हो गया है। शक है कि वही युवक उसका मोबाइल चोरी कर ले गया है। उक्त कोच कडेक्टर उस युवक का पता बताये। पीड़ित महिला से जानकारी करने के बाद जीआरपी व आरपीएफ ने कार्रवाही करते हुए महिला को किसी प्रकार शांत कराया और ट्रेन को रवाना किया गया।

By nit

Exit mobile version