होली एवं जुमे के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मियों के लिए स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन द्वारा खजूर, शर्बत एवं ठंडे पानी का किया गया इंतेज़ाम | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

होली एवं जुमे के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मियों के लिए स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन द्वारा खजूर, शर्बत एवं ठंडे पानी का किया गया इंतेज़ाम | New India Times

राजधानी भोपाल में होली एवं जुमे के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (SIO) भोपाल ने उनके लिए खजूर, शर्बत एवं ठंडे पानी का इंतजाम किया।

इस पहल का उद्देश्य शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के पैगाम को आगे बढ़ाना था। स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन
भोपाल ने इस अवसर पर इस्लाम के इंसानियत और मोहब्बत के संदेश को पेश करते हुए सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के सहयोग और मेहनत की सराहना की। स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन भोपाल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेगा, ताकि समाज में आपसी समझ, भाईचारा और सकारात्मक रिश्ते मजबूत हों।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version