मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग का सत्संग आज गुरुवार रात्रि 9 बजे राजघाट रोड़ पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के परिसर में होगा। संस्था के केंद्र प्रमुख एवं सीनियर एडवोकेट आते संतोष देवताले और वार्ड पार्षद अजय उदासीन ने बताया कि रंगों के त्यौहार होली उत्सव को यादगार बनाने के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर के पावन परिसर में आज व्यक्ति विकास केंद्र के साधक ईश्वरीय आराधना और गुरुभक्ति के भजनों के साथ होली उत्सव के निमित्त जीवन दर्शन पर आधारित मनमोहक भजन और गीतों की प्रस्तुति देंगे।
साधक एवं सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट भरत बी श्राॅफ, संगीत टीचर भरत रावल, प्रशिक्षक विजय दुम्बानी, दीपाली पंडित, राजेंद्र पंवार, राजरानी मेहता, अश्विनी मेहता के द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। वरिष्ठ प्रशिक्षिका स्नेहा मुंगी के द्वारा आगामी सप्ताह में होने वाले 4 दिवसीय एडवांस मेजिटेशन प्रोग्राम मौन साधना शिविर की जानकारी दी जाएगी तथा प्रशिक्षक रविन्द्र पंडित ने बताया कि फाग उत्सव के निमित्त गुरुवाणी में सभी साधकों को गहन ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी। सत्संग के आयोजक गणेश दत्ताराव, विक्की पाटिल व, संजय महाजन, डॉ वैद्य सुभाष माने, दीपक भारद्वाज ने समस्त संस्था सदस्यों मोहल्ला वासियों, और नगरवासियों से सत्संग में उपस्थिति का आग्रह किया है।
