अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
एक प्रेमी युगल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की वारदात उजागर हुई है। सचिन रमेश बागुल कलवन स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म में कार्य करता था उसी दौरान दीपाली से उसे प्रेम हुआ था और उन्होंने एक वर्ष पहले ही प्रेम विवाह किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक साक्री शहर से कुछ ही फासले पर मंगलवार की सुबह एक प्रेमी युगल ने परिवार के विरोध के चलते एक दूसरे के संग जीने मरने की कसमो को निभाते हुए एक ही फंदे से लटक कर दोनों ने आत्महत्या कर ली है। साक्री पुलिस स्टेशन में फिल्हाल आत्महत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए साक्री उप ज़िला अस्पताल में भेजा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साक्री तहसील के सचिन रमेश बागुल 21 धाड़ने साक्री निवासी का कलवन ज़िला नाशिक निवासी युवती दीपाली सोमनाथ चौहान 19 से एक वर्ष पहले प्रेम संबंधों के कारण से दोनों ने प्रेम विवाह सप्तश्रृंगी मंदिर में किया था लेकिन परिवार के विरोध करने के कारण दोनों पति पत्नी एक दूसरे से अलग अलग रह रहे थे। बताया जाता है कि सोमवार को दीपाली चौहान धाड़ने साक्री आयी हुई थी इसी दौरान विवाद के चलते दोनों प्रेमी युगल ने मंगलवार की सुबह धुलिया साक्री महामार्ग स्थित धाड़ने गांव के समीप बढ़ के पेड़ की टहनी से फांसी का फंदा लगाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान पुलिस को प्रेमी युगल से चार पन्नों का सुसाइड पत्र लिखा मिला है जिस में उन्होंने बताया है कि वे अपनी खुशी से आत्महत्या कर रहे हैं। उनकी मौत का किसी को जिम्मेदार ठहराया न जाएं। साक्री पुलिस ने कहा कि आत्मा हत्या का मामल दर्ज किया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू करेगी।
