रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संघ समाज के बच्चों में धार्मिक संस्कारों का सिंचन करने के उद्देश्य से पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब द्वारा स्थापित एवं अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद द्वारा संचालित श्री यतीन्द्र जयन्त ज्ञानपीठ द्वारा प्रतिवर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाता है, इसी क्रम में इस वर्ष हुई परीक्षा में मेघनगर से भी परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थि केतन कावड़िया, सिद्धि भंडारी, लब्धि कोठारी, आरवी रांका, परी जैन, रीति लोढ़ा, नेहा भंडारी, रीदित रुनवाल, श्रीमती प्रिया मुथा का प्रमाणपत्र एवं पुरुस्कार राशि प्रदान कर बहुमान किया गया।
