होली पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की बड़ी पहल, सामाजिक सद्भाव की अपील | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

होली पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की बड़ी पहल, सामाजिक सद्भाव की अपील | New India Times

जिले में आगामी त्यौहारों और मेलों को लेकर धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने जिले के सभी थानों में सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की और आगामी त्यौहारों पर शांति कानून और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की। इस बैठक में वृताधिकारी और थानाधिकारी ने अपने इलाकों के सीएलजी सदस्यों से आगामी त्यौहारों पर सामाजिक सद्भाव और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने होली पर्व पर हुड़दंग मचाने वालों की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील भी की धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने त्यौहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए उन्होंने होली पर्व को भाईचारे से मनाने और क्षेत्र में होली के त्यौहार पर लड़ाई-झगड़ा न करने की अपील की उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर अगर कोई व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें जिससे उत्पात मचाने वाले लोगों पर तुरंत लगाम लगाई जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version