अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तहसील मेजा इकाई की बैठक मेजारोड कार्यालय पर सोमवार 10 मार्च को संरक्षक पंडित शशिकांत तिवारी, यमुनापार जिलाध्यक्ष प्रेमानंद मिश्रा सलाहकार सुशील पांडेय की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई। श्री तिवारी ने कहा कि पत्रकार एवं पत्रकार संगठन स्वार्थों से उठकर अपना दायित्व निभाएं।
बैठक में संरक्षक पंडित शशिकांत तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रेमानंद मिश्रा व सलाहकार सुशील पांडेय के निर्देशन में मेजा तहसील इकाई का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आशीष शुक्ला को तहसील अध्यक्ष मेजा का दायित्व सौंपा गया।श्री शुक्ल ने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पत्रकारों के हित, हक व सम्मान के लिए हम संगठन के वैनर तले आवाज उठाते रहेंगे। श्री शुक्ल ने सीतापुर जनपद में शनिवार को पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या पर दुख जताया, कहा कि योगी सरकार हत्या आरोपियों को सख्त सजा देगी।
संगठन की तहसील इकाई के गठन के क्रम में राजेश कुमार गौड़ महामंत्री, राम कैलाश विश्वकर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश चन्द्र सोनी उपाध्यक्ष, बुद्धसेन वर्मा मंत्री, विनोद विश्वकर्मा सचिव, सतीश गुप्ता कोषाध्यक्ष, शैलेश कुशवाहा वरिष्ठ सदस्य, सर्वेश दुबे को तहसील सदस्य मनोनीत किया गया है।
