जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

आगामी त्यौहार होली एवं ईद के दौरान शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सभी थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल, कमिश्नर कार्यालय स्टॉफ को टीम वर्क में कार्य करने तथा बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्रों में रवाना किया गया, उपरांत सभी जोन के पुलिस उपायुक्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तथा उनकी टीम पूरी रात सक्रीय रही एवं आरोपियों/वारंटियो की धरपकड़ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी रात्रि 11:00 बजे से गश्त प्रारंभ की जाकर प्रातः करीब 5 बजे तक की गई। केवल 6 घंटे की गश्त में कुल 429 स्थाई वारंट एवं 378 गिरफ्तारी वारंट गिरफ्तार किए गए एवं 236 जमानतीय वारंट तामील कराए गए। साथ ही लगभग 200 से अधिक गुंडे, बदमाश एवं चाकूबाज चेक किए एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
सर्चिंग हेतु पुलिस का एक अहम एवं विशेष अभियान होता है जो की मुख्य रूप से रात्रि में ही चलाया जाता है, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई, गिरफ्तारी, जमानती वारंटी की धरपकड़, गुंडे बदमाशों की चेकिंग, निगरानी बदमाशों की चेकिंग इत्यादि उद्देश्य शामिल होते हैं। जिसमें पुलिस द्वारा थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल को एकत्रित कर ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना किया जाता है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा य़ह 17 बार की गई है जिसमें अब तक 10142 स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी एवं बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है। उक्त अभियान से निश्चित रूप से अपराधियों में पुलिस और कानून का खौप बढ़ेगा। साथ ही शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
अपराधों पर नियंत्रण बना रहेगा। शहर के सभी थानों में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की धरपकड़ की गई, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली होने से न्यायालय में प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामलें का निराकरण होकर पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटों में मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत अनेक गम्भीर व इकोनोमिक सम्बंधित अपरा्ध, भोपाल कमिश्नरेट में अब तक 17 बार की गई कॉम्बिन्ग गश्त में कुल-10142 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंटी किए जा चुके हैं गिरफ्तार, जिसका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार हैं-
चारों जोन क्षेत्र में कुल 635 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानती वारंट समेत कुल 1067 बदमाशों को चारो जोन क्षेत्र में कुल 807 गिरफ्तारी/स्थाई वारंटी बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई एवं 236 जमानतीय वारंट तामील कराए गए। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
