Edited by Maqsood Ali, अहमदाबाद, NIT;
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी को 99 सीटें मिली हैं और अब वो सरकार बनाने जा रही है। माना जा रहा है कि 25 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है. बीजेपी ने जीत हासिल करने के तुरंत बाद साफ कर दिया था कि मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक दल की बैठक में किया जाएगा।
हालांकि बहुत हद तक विजय रूपाणी को ही दोबारा सीएम की कुर्सी सौंपी जा सकती है और नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बताया जा सकता है। जीत के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. माना जा रहा है कि मुलाकात में ही शपथ ग्रहण का दिन तय हुआ है।
दरअसल 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म हुआ था। शायद यही वजह है कि बीजेपी इस दिन को शपथ ग्रहण के लिए चुन सकती है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 150 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन 99 सीटें बीजेपी के खाते में आई हैं।
