कांग्रेस मुक्त भारत की ओर भाजपा के बढ़ते कदम: देवेन्द्र नरवरिया | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​कांग्रेस मुक्त भारत की ओर भाजपा के बढ़ते कदम: देवेन्द्र नरवरिया | New India Timesमेहगांव में भी गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर मेहगांव मण्डी के अध्यक्ष किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह नरबरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह जीत कांग्रेस मुक्त भारत की ओर भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते हुए कदम हैं। देवेन्द्र नरबरिया ने कहा है कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का सन्देश सबका साथ सबका विकास और एक भारत श्रेष्ठ भारत को और मजबूती मिलती दिख रही है। इसी मन्त्र के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी पंचायत से लेकर संसद तक कार्य कर रही है इसीलिए केंद्र के बाद आज 19 राज्यों में भाजपा या भाजपा समर्थित सरकार है।  कांग्रेस के हाथों से हिमाचल प्रदेश की सत्ता को छीन कर भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत के नारे में एक कदम और आगे बढ़ाया है। ​कांग्रेस मुक्त भारत की ओर भाजपा के बढ़ते कदम: देवेन्द्र नरवरिया | New India Timesमौके पर पिछड़ा वर्ग भाजपा के जिला महामन्त्री सत्य भान सिंह नरबरिया मण्डी, सदस्य सोनू शर्मा, ब्रजेश नरबरिया, लखन त्यागी, अंकित नरबरिया,  भानुप्रताप लोधी, हरीशंकर, सतेन्द्र सिंह, श्याम सोनी, अरुण सोनी सेलेन्द्र शिकारिया रबि नरबरिया आदि जन मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version