मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

हाल ही में सांसद विवेक बंटी साहु द्वारा मध्यप्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री जन-जन के लाडले नेता आदरणीय श्री कमलनाथ जी के खिलाफ की गई अभद्र, अनर्गल, अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में एवं भाजपा नेता अंकुर शुक्ला ने सौंसर विधायक विजय चौरे जी को घर में घुस कर मारने की धमकी दी है उसका विरोध आज कांग्रेस जनो द्धारा जंगी प्रदर्शन कर किया गया।

सत्ता के नशे में चूर भाजपाई अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। छिंदवाड़ा नगर भाजपा नेता अंकुर शुक्ला द्वारा एक वीडियो जारी किया गया जिसमें उसके द्वारा कहा गया कि विधायक विजय चौरे जी के घर में घुसकर हमला करेंगे क्या भाजपा के लोग विधायक की हत्या करना चाहते हैं।
जिसके विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाल कर बस स्टैंड होते हुए थाना सौंसर में ज्ञापन सौंपा कर भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की माग की गई। कांग्रेस नेताओं द्धारा नकुड़ सभा के माध्यम से जनता को भाजपा नेताओं के कुकर्मों के बारे में अवगत कराया।
