मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी जिले की अनुसांगिक संघठनात्मक पदाधिकारियों, नेता एवं कार्यकर्तओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को लेकर सांसद बंटी साहू द्वारा अभद्र अशोभनीय टिप्पणी करने पर एवं मप्र के मंत्री प्रल्हाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी कहे जाने के विरोध में आज धरना प्रदर्शन एवं पैदल मार्च कर कानूनी कार्यवाही हेतू जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा गया।

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के विधायक नीलेश उईके, विधायक सुजित चौधरी, विधायक विजय चौरे, विधायक सुनील उईके एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्णा प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, पांढुर्णा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झलके, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वास कॉम्बे, डॉ यमदे ने धरने को सम्बोधित कर ज्ञापन सौंपा एवं कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर सांसद एवं मंत्री के पुतले जलाए।
