निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

क्षेत्रीय सपा नेता जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में गरीबों को बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं हो रही हैं। स्थानीय नगर पंचायत बिस्कोहर से चुने गए चैयरमेन व BJP सरकार के प्रशासनिक अधिकारी जो बड़े दावे कर रहे हैं वह हवा हवाई है। भाजपा के पूर्व में राज्य मंत्री रहे व नेता जो चुनाव के समय अच्छे दिन लाने के लुभावने दिए थे वह हकीकत बनते तो अच्छा होता।
सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सरकार की नीतियों से कुछ मुट्ठी भर Bjp नेता पूंजीपति व धन्नासेठ और अधिक धनवान बन रहे हैं। यह उसकी पूजवाद समर्थक नीति का प्रमाण है। चैयरमेन व ट्रिपल इंजन की Bjp सरकार को नगर पंचायत बिस्कोहर में लोगों की गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन को दूर करना चाहिए।
