आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम अंबा में आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम अंबा में आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम अंबा में श्री राम मंदिर के सामने, डॉ.आशीष बिरला के क्लिनिक पर आज दिनांक 06 मार्च को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. संजय बिरला (जनरल फिजिशियन) डॉ. विशाल पाटीदार (जनरल फिजिशियन) द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में एवं डॉ. आशीष बिरला तथा सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह पवार के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version