रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ भगोरिया में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 9 मार्च 2025 को झाबुआ दौरा प्रस्तावित है। कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने उत्कृष्ट मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर नेहा मीना ने मैदान की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मंच की व्यवस्था, बैरीकेडिंग, यातायात व्यवस्था, झुलो की सुरक्षा एवं उनके लगाये जाने के स्थान हेतु बैठक करने हेतु निर्देशित किया।

इसी के साथ कलेक्टर ने एक दिन पूर्व मॉक ड्रिल कराये जाने, अस्थाई अस्पताल, फायर ब्रिगेड एवं एसडीईआरएफ की टुकड़ी डिप्लोयमेण्ट हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने सुरक्षा एवं यातायात के लिए प्रबन्धन किये जाने के निर्देश दिये।
इस दौरान प्रभारी अपर कलेक्टर जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, एसडीओपी श्रीमती रूपरेखा यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एस बघेल, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी आरिफ अहमद गौरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
