जेसीबी छुड़ाकर मारपीट करने वाले पर पुलिस की निष्क्रियता, पीड़ित की नहीं हुई सुनवाई | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

जेसीबी छुड़ाकर मारपीट करने वाले पर पुलिस की निष्क्रियता, पीड़ित की नहीं हुई सुनवाई | New India Times

सतना जिले में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति का जेसीबी वाहन जबरन छीन लिया गया और ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से न्याय की उम्मीद धूमिल होती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, जेसीबी वाहन (क्रमांक RJ05EA1940) को तौफीक खान द्वारा कार्य हेतु लिया गया था। लेकिन 24 दिसंबर 2024 को सतना के झंकार टॉकीज के पास ड्राइवर शकील से जबरन यह जेसीबी छीन ली गई। आरोप है कि सर्वेश सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया। यही नहीं, ड्राइवर को दो दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट भी की गई।

पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत  नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, सतना से की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस, प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर निष्क्रिय बनी हुई है। अब न्याय की उम्मीद में पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, जेसीबी वाहन की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आम नागरिकों का कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा। अब देखना यह है कि सतना जिले का प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version