महिला ने अपने इज्जत और जान बचाने के लिए की तांत्रिक की हत्या | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250304-WA0013.mp4

भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र के चौखंण्डी गांव में 24 फरवरी को उसी गांव के 80 वर्षीय तांत्रिक मणि मंडल ने गांव के ही आशा देवी, उम्र 50 साल को अपने घर बुलाया, और घर से 100 मीटर लगभग दूरी पर बसबीट्टा में उस महिला को ले गया। वह तांत्रिक किसी को भी ठीक करने के लिए उसी जगह पे ले जाए करता था, महिलाऐं उसके पास आती रहती थीं। आशा देवी को वह तांत्रिक छेड़खानी करने लगा। महिला लोक लज्जा के डर से कुछ नहीं बोली, खुद की इज्जत और जान बचाने के लिए उस तांत्रिक के गमछा को उस तांत्रिक के मुंह -नाक दबा दिया और चली गई। जब तक वह गई तब तक उस तांत्रिक की मौत हो चुकी थी।

तांत्रिक की मौत की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहूंची। सीएफएल की टीम को बुलाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में तांत्रिक के पुत्र पवन कुमार मंडल ने आशा देवी, जोगेंद्र मंडल, बुचो मंडल के नाम एफआईआर किया था।

इसकी जानकारी भागलपुर जिला के कहलगांव डीएसपी 2 अर्जुन प्रसाद गुप्ता ने मंगलवर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना में संलिप्त आरोपी आशा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version