मिलावटी खोया तथा मिलावटी खोए से बनी मिठाई बेचने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मिलावटी खोया तथा मिलावटी खोए से बनी मिठाई बेचने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही: डीएम | New India Times

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा बैठक का संचालन करते हुए विभागीय ढाँचा, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत गत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थों को उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैठक एवं जनवरी, फरवरी माह में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा किये गये निरीक्षण छापे तथा संग्रहित नमूनों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उनके द्वारा प्रति माह किए  जा रहे निरीक्षणों की संख्या को बढ़ाया जाए  तथा छापो की संख्या को भी बढ़ाया जाए । जनपद में संचालित समस्त होटल,रेस्टोरेन्ट, ढाबों पर लाइसेन्स दर्शनीय स्थान पर प्रदर्शित करने व किचन व परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कड़े निर्देश जाए।

जिलाधिकारी ने मसाला निर्माण इकाईयों,थोक विक्रेताओं को चिन्हित कर नमूना संकलन की कार्यवाही किए  जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य मसाले खुले विक्रय प्रतिबंधित होने के कारण मसालों के सम्बन्ध में निरीक्षण करके व्यापारियों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। होली के त्यौहार के दृष्टिगत बाजार में मिलावट की सम्भावनाओं वाले खाद्य पदार्थों का चयन करके (विशेष रूप मिठाई एवं खोये का) विशेष अभियान चला कर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version