मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन-सुनवाई दिवस में सम्मलित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी शिकायतों को रखा गया।
जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुए ससमय निस्तारण कराया जाये।
जन-सुनवाई दिवस में 4 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। जन सुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, सहायक नगर आयुक्त मो0 अनवर हुसैन, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।
