मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता व मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार के निर्देश पर शाहजहांपुर चेकिंग स्टाफ द्वारा माह फरवरी में चेकिंग अभियान में 5163 यात्रियों से 26 लाख 70 हजार रुपया वसूला गया जिसमें 1060 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया जिनसे 8 लाख 40 हजार जुर्माना बसूला गया, अनियमित 2870 यात्रियों से 13 लाख 25 हजार, गंदगी फैलाने वाले 35 यात्रियों से 6 हजार, व शेष राशि अन्य मदों में वसूल की गई फरवरी माह में सर्वाधिक 307 यात्रियों से 1 लाख 62 हजार जुर्माना मुख्य टिकट निरीक्षक व नरमू नेता नरेंद्र कुमार त्यागी द्वारा वसूला गया। इसी क्रम में टीटीई वीरेंद्र मौर्य द्वारा 260 यात्रियों से 1 लाख 43 हजार व टीटीई सुनील मिश्रा द्वारा 214 यात्रियों से 1 लाख 3 हजार जुर्माना वसूला गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एस के ठाकुर व मुख्य टिकट निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि आगे भी टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा विशेष अभियान चलते रहेंगे।
