एडीजी बरेली ने लाट साहब जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा में निकलेगा जुलूस, ड्रोन से की जाएगी निगरानी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एडीजी बरेली ने लाट साहब जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा में निकलेगा जुलूस, ड्रोन से की जाएगी निगरानी | New India Times

एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश एस सहित अन्य अधिकारियों के साथ आगामी पर्व होली को लेकर जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बड़े लाट साहब के जुलूस मार्ग पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली से पटी गली होते हुए जनता इंटर कॉलेज तथा जनता इंटर कॉलेज से चारखम्बा तक पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एडीजी ने डीएम व एसपी के साथ कोतवाली से बड़े लाट साहब जुलूस के आयोजन स्थल के आवास तक व्यवस्थाओं को देखा तथा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने  केलिए, एडीजी बरेली की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

एडीजी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई तैयारीयों के संबंध में जानकारों ली तथा होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाए। छोटे एवं बड़े लाट साहब के जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाए। जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाए तथा संपूर्ण जुलूस की वीडियोग्राफी अवश्य कराई जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version