समय-सीमा के पत्रकों का निराकरण समयावधि में किया जाये | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

समय-सीमा के पत्रकों का निराकरण समयावधि में किया जाये | New India Times

समय सीमा के पत्रकों का निराकरण समय अवधि में किया जाये। यह निर्देश सोमवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का भी समीक्षात्मक जायजा लिया।
बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग से निकायों में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति जानी तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिये।

उन्होंने सीएमएचओ, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिये। बैठक में आधार से आरओआर लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री, आधार पंजीयन, राजस्व वसूली, समग्र पेंशन ई-केवायसी, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र, पीएमएफएमई, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, ई-ऑफिस इत्यादि विषयों पर समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिये गये।

कलेक्टर ने बैठक में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश संबंधितों को दिये। उन्होंने बैठक में खाद्यान्न वितरण की स्थिति जानी। निर्देश दिये कि, समय-सीमा में ही खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाये। बैठक में प्रधानमंत्री आवास शहरी और ग्रामीण योजना की प्रगति की गहनता से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत आवास प्लस सर्वे प्राथमिकता से किया जाये। बैठक में जिला पंचायत बुरहानपुर की सीईओ सुश्री लता शरणागत सहित अन्य जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version