शांति और सौहार्द का त्यौहार है होली और रमजान: क्षेत्राधिकारी | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

शांति और सौहार्द का त्यौहार है होली और रमजान: क्षेत्राधिकारी | New India Times

करमा थाना परिसर में रविवार को दोपहर 2:00 बजे घोरावल क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में होली और रमजान त्योहार सौहार्द पूर्ण मनाए जाने के लिए पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें क्षेत्राधिकार श्री पांडेय ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली और रमजान का त्यौहार आपसी भाई चारा को  संदेश देता है। एक तरफ रंगों का त्योहार होली है तो दूसरी तरफ पाक महीना रमजान का है ऐसे में हम सबको दोनों त्यौहार मिलजुल करके मानना चाहिए त्योहार पर यदि कोई खलन डालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।होलीका दहन समया अनुसार करते हुए रंगों का त्यौहार आपसी भाईचारा के साथ मनाएं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में होलिका दहन कुल 84 जगह पर किया जाएगा।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे राहुल पांडेय, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, क्राइम ब्रांच राजेश कुमार सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version