लगातार घट रही है घटना, बरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हुई अभी तक एंबुलेंस की सुविधा | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लगातार घट रही है घटना, बरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हुई अभी तक एंबुलेंस की सुविधा | New India Times

बरवर चौकी क्षेत्र के बरबर औरंगाबाद मार्ग पर एक्सीडेंट हुआ जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान बरबर नगर निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर सुरेश कुमार उम्र लगभग 65 वर्ष के रूप में हुई जो सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। जिसे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिनको गंभीर हालत में मोहम्मदी रेफर कर दिया गया। बरवर में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एम्बुलेंस की सुविधा से वंचित है।

कहने को तो कस्बा नगर पंचायत है जिसमें 50,000 की आबादी होने के बाद भी बरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की सुविधा नहीं उपलब्ध हो पा रही है जिसके बाद लगातार समाचार प्रमुखता से प्रकाशित की जाती है बरवर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिसमें एंबुलेंस की सुविधा ना होने के कारण लगातार मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा जिसमें नगर पंचायत बरवर में 50000 की आबादी होने के बाद भी एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

एम्बुलेंस की सुविधा जो की हर एक समुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र में होनी चाहिए चाहे मोहम्मदी स्वास्थ्य केंद्र हो चाहे पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो अस्पताल में जर्जर हालत में एंबुलेंस खड़ी हुई हैं जो सही करवा दी जाए तो बरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिक्कत भी नहीं होंगी हर एक दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे होते है तो 108 एम्बुलेंस को फोन किया जाता है तो मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य के से आये यह फिर पसगवां से एम्बुलेंस आती है तब तक घायल हुए लोगों की हालत गंभीर  हो जाती है इसीलिए बहुत से मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए उच्चाधिकारी एंबुलेंस के लिए उपर लिखित में नहीं दे रहे है इसीलिए तो बरवर में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एंबुलेंस की सुविधा से वंचित है और एंबुलेंस सुविधा न मिलने से लोग असामयिक काल के गाल में समा जा रहे है। इस सम्बन्ध सीएमओ संतोष गुप्ता को भी जानकारी दी गई थी तो उन्होंने बताया की ठीक है हम दिखवाते हैं जिसके बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को भी इस समस्या की जानकारी दी गई थी तो उन्होंने भी बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी करके एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जायेगा और समस्या से निजात मिलेगी लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version