रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दिनांक 1 मार्च 2025 शनिवार को स्वागत समारोह विश्वकर्मा मंदिर पर सेवानिवृत्त श्री थावरचंद वर्मा लेखपाल जनजातीय कार्य विभाग में अपनी 40 वर्ष की गौरवमयी एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर दिनांक 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने की विनती थावरचंद वर्मा, श्रीमती सीता वर्मा, पंकज वर्मा श्रीमती वर्षा वर्मा, गोविंद वर्मा श्रीमती डाली वर्मा एवं वर्मा परिवार द्वारा की गई थी।
लेखापाल थावरचंद वर्मा के सेवानिवृत होने पर शिक्षक शिक्षिकाएं परिजनों ईस्ट मित्र पत्रकारों जनप्रतिनिधियों ने पुष्प माला शाल श्रीफल एवं उपहार भेंट कर श्री वर्मा का सम्मान किया। सम्मान का कार्यक्रम काफी लम्बे समय तक चलता रहा। श्री वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की मेरे विभाग से जुड़े सभी लोगों का स्नेह प्रेम मुझे मिला है जिससे मैं अभीभूत हूं।
पत्रकार रहीम शेरानी ने कहा श्री वर्मा की 40 साल की नौकरी में अनेक उतार चढ़ाव आयें जिसका उन्होंने डटकर मुकाबला करतें हूए ईमानदारी से नौकरी की वर्मा व्यक्तित्व के धनी मिलनसार बेदाग छवि के लेखापाल रहे हैं अब उन्हें सेवा काल की लम्बी अवधि का अनुभव का सही उपयोग कर समाज के उत्थान के लिए करे सेवा काल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नही की गई उसे अब आप निश्चित होकर पुर्ण करें साथ आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पत्रकार राजेंद्र सोनगरा, मुकेश मेहता, रहीम शेरानी, संजय श्रीवास, फारुख शेरानी, गणेश प्रजापत, भाजपा जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया, शिक्षक शिक्षिकाएं जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
