अकोला अन्नापूर्ती कार्यलय में शिवसेना का थाली बजाव आंदोलन | New India Times

ओवेस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT; ​अकोला अन्नापूर्ती कार्यलय में शिवसेना का थाली बजाव आंदोलन | New India Times“धान्य द्या किंवा खुर्ची खाली करा” नारा लगाते हुए शिवसेना अकोला की ओर से स्थानीय अन्नापूर्ती कार्यालय में थाली बजाव आंदोलन किया गया तथा बीपीएल, एपीएल कार्ड धारकों को समय पर अनाज न मिलने का का आरोप लगया गया। ​अकोला अन्नापूर्ती कार्यलय में शिवसेना का थाली बजाव आंदोलन | New India Timesशासन एवं प्रशासन की ऐसे नाकारापण का निषेध करने के लिए शिवसेना के पदाधिकारियों ने जिला अन्नापूर्ती निगम कार्यालय में आंखे बंद किए बैठे जिला अन्नापूर्ती अधिकारी की आंख खोलने का प्रयास किया। ज्ञात रहे की जिले में प्रशासन के आंखों के सामने राशन के अनाज की काला बाजारी जोरों पर चल रही है। ​अकोला अन्नापूर्ती कार्यलय में शिवसेना का थाली बजाव आंदोलन | New India Timesसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले राशन माफियाओं द्वारा मोटी रकम अन्नापूर्ती विभाग के अधिकारियों को पहुंचाई जाती है, जिसकी वजह से जिले में माफियाओं की चांदनी तथा गरीबों की अंधेरी रात जैसे हालात है। कई कार्ड धारकों को करीब 1-2 सालों से कोई अनाज नहीं मिला है। जिले में किराना दुकानों एवं बाजारों में सरकारी राशन का अनाज ज्यादा मुनाफे में थोक एवं चिल्लर के रूप मे बेचा जा रहा है। इस संदर्भ में आपूर्ति विभाग द्वारा कोई कारवाई न किए जाने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्न लग रहा है। शहर में लाखों बीपीएल, एपीएल, केसरी कार्ड धारकों को अन्नापूर्ती की जाती है। बढती महंगाई के काल में इस अनाज पर कई परिवारों का घर चलता है, लेकीन पुरवठा विभाग की ओर से अनियमित रूप से पूर्ति न किए जाने की वजह से गेहूं, शक्कर, तेल आदि अनाज के लिए कार्ड धारकों को परवाना धारकों की दुकान के चक्कर मारने पडते हैं। सर्वसाधारण जनता के इस प्रश्न पर आक्रमक होते हुए आज शिवसेना के महानगर प्रमुख अतुल पवनीकर, निवासी उपजिल्हाप्रमुख गोपाल दातकर, नगरसेवक शशि चोपडे, योगेश अग्रवाल, योगेश बुंदेले, केदार खरे, नकुल ताथोड, मुन्ना भाकरे, अभिजीत खडसाळे, गजानन बोरराळे, स्वप्नील अहिर, दिनेश अंभोरे, अनिल दाणे, अविनाश मोरे, सुनिल डुकरे, प्रभाकर दलाल, बंटी भागळे, विनोद पुंडगे, दिपक काटे, डॉ. विनोद सोनकर, तुराष गव्हाळे आदि पदाधिकारियों ने अन्नापूर्ती निगम जाकर थाली बजाव आंदोलन किया। इस ओर अपनी गहरी नींद से जागकर पूर्ती विभाग तत्काल ध्यान ते तथा अनदेखी किए जाने पर शिवसेना की ओर से उग्र आंदोलन किए जाने का इशारा भी निवेदन द्वारा किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version