रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

चांद के दीदार के बाद माहे रमजान के पाक महीने का आगाज हो गया है। शनिवार रात्रि को विशेष नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के माहे रमज़ान की शुरुआत हो चुकी है मुस्लिम समाज के पुरुष महिला बच्चे बुजुर्ग पाबंदी के साथ रोज़े नमाज़ के साथ क़ुरान की तिलावत के साथ इबादतों का दौर शुरू हो गया है।

यह क्रम लगातार 30 दिनों तक चलेगा माहे रमज़ान के मुबारक महीने की तैयारीयां मुस्लिम धर्मावलंबीयो में पुर्व से ही चल रही थी जिसमें रोज़े नमाज़ क़ुरान की तिलावत के बाद शाम को मगरिब की नमाज के वक्त घर-घर दस्तरखान पर लज्जित पकवानों फल फ्रूट से सजेंगे और रोज़ा इफ्तार होंगा उसके बाद विशेष नमाज तराहवी भी प्रतिदिन रात्रि में होंगी। मुस्लिम समाज का इंतजार खत्म हुआ 30 रोज़े रखने वालों के लिए तोहफा है ईदुल फितर मिठी ईद का मुस्लिम बस्तियों में रोनक, पहला रोज़ा कल मुस्लिम समाज इबादतों में मसगुल।
