मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि जेपीएस राठौर, सहकारिता मंत्री ने जिला सहकारी बैंक शाखा कचहेरी की नव निर्मित शाखा एवं नमो सभागार का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नमो सभागार में उपस्थित सभी ने ताली बजाकर जय किसान जय सहकारिता का उदघोष कर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं सहकारिता मंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि जिला सहकारी बैंक शाहजहाँपुर की नव निर्मित शाखा कचहेरी सहकारी बैंकों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर जिला सहकारी बैंको की मॉनिटरिंग करते हुए उनकी लाभप्रद्ता बढ़ाये जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा जिला सहकारी बैंक अपनी खोयी हुयी विश्वसनीयता वापस प्राप्त कर रही है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री खन्ना द्वारा आश्वस्त किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार सहकारी संस्थाओ के आधुनिकीकरण के लिए अनवरत बजट उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है जिससे समस्त सहकारी संस्थायें ग्रामीण अंचल में अपनी बेहतर सुबिधाये उपलब्ध करा सके और सहकार से समृद्धि का सपने साकार हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सहकारी समितियों के पैक्स कम्प्यूटराइजेशन का कार्य किया जा रहा है जिससे समितियों के कार्याे में पारदर्शिता आयेगी।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण कुमार सागर, सदस्य विधान परिषद् डॉ सुधीर गुप्ता, पुवायां विधायक चेतराम, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, बैंक संचालकगण, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक, सहकारिता बरेली मंडल बरेली राजेश कुुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक लि० शाहजहाँपुर, उपमहाप्रबंधक राजेश कुशवाहा एवं शकील अहमद एवं अनुभाग अधिकारी पूर्णिमा, प्रशांत, कुलदीप, ओमवीर, राजीव, सौरभ मिश्रा, सिम्पल, शहरबानो, एडीसीओ आनंद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, आदि मौजूद रहे।
