रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं फॉरेंसिक्स पर एक विशेष सेमिनार किया गया आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं फॉरेंसिक्स पर एक विशेष सेमिनार किया गया आयोजन | New India Times

मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं साइबर फॉरेंसिक्स पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नर्मदा क्लब, भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस सेमिनार का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को डिजिटल युग में साइबर खतरों से सतर्क करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी देना था।

रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं फॉरेंसिक्स पर एक विशेष सेमिनार किया गया आयोजन | New India Times

इस अवसर पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री महेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचने और डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर हमले बढ़ रहे हैं, जिनसे बचने के लिए डिजिटल जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के नवीनतम उपायों से अवगत कराते हुए विभिन्न तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें लाइव ओएस का उपयोग, पासवर्ड ब्रेकिंग (Windows) और उससे बचाव, डेटा प्रोटेक्शन, एडवांस गूगल सर्चिंग टिप्स, की-लॉगर हमले और उनके सुरक्षा उपाय, फिशिंग अटैक से बचाव, ट्रोजन वायरस और उनकी रोकथाम, मोबाइल हैकिंग के खतरों से सुरक्षा, तथा CCTV/स्पाई कैमरा से जुड़ी सावधानियां शामिल थी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण रेलवे कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और संभावित साइबर हमलों से बचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के डिजिटल कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को नियमित रूप से अपडेट रहना आवश्यक है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article