महिला बैंक में करती थी रैंकिंग, साथी पुरुष लूट की घटना को देते थे अंज़ाम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महिला बैंक में करती थी रैंकिंग, साथी पुरुष लूट की घटना को देते थे अंज़ाम | New India Times

थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने हरदोई जनपद के रहने वाले लुटेरे गिरोह को दबोचा महिला सहित पांच गिरफ्तार, लूट की वारदातों का खुलासा। लुटेरे गिरोह की महिला साथी बैंक में  रैंकिंग किया करती थी और पुरुष साथी बैंक से पैसा निकाल कर जाने वालों को लूट कर फरार हो जाते थे।

उमेश कुमार मिश्रा थाना प्रभारी  सेहरामऊ दक्षिणी उo निo अजय वर्मा, उप निo महेंद्र सिंह सिंह ने विन्देश, रजनी आदि पुलिस टीम के साथ पड़ोसी जनपद हरदोई के रहने वाले गुलाम शबीर थाना मँझिया जिला हरदोई, कुसुम लता थाना बेटा गोकुल जिला हरदोई, श्याम सिंह थाना मंजिला जिला हरदोई, मोहित सक्सेना थाना शाहबाद जिला हरदोई, धीर सिंह यादव उर्फ धीरेंद्र सिंह थाना मँझिला जिला हरदोई को किया गिरफ्तार।

कहेलिया बैंक ऑफ़ बड़ौदा से मंगलवार को स्वदेश कुमार शर्मा पैसा निकाल कर जा रहे थे उनका पीछा कर गांव गोरिया गाना सेंटर के पास से उसे व्यक्ति से 55700 व एक एंड्राइड मोबाइल लूट लिया वहीं दूसरी घटना ई रिक्शा चालक से ₹3000 तथा एंड्राइड मोबाइल लूटना पुलिस पूछताछ में कबूल किया

एक और व्यक्ति के साथ लूटने की फिराक में पीछे चल रहे थे जब उनको पता चला गांव वाले उनका पीछा कर रहे हैं तो वह पांचो लोग मोटरसाइकिल से भाग निकले लेकिन गांव वाले पीछा करते रहे तब उनके साथी साबिर ने लोगों पर फायर कर दिया भीड़ तीतर भीतर हो गई और सब लोग एक गान्ने के खेत में छुप गए थे देर रात अपने गांव की तरफ चुपके से जा रहे थे तभी पुलिस ने पांचों को धर दबोचा।

लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने क्षेत्र में लूट गए 58700 रुपए ,तीन एंड्रॉयड फोन व तीन कीपैड फोन और  दो अन्य  मोबाइल फोन किया बरामद, साथ में लखीमपुर खीरी से लूटे गए ₹1500 एक अवध तमंचा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की सीज की हुईं, एक मोटरसाइकिल थाना मंजिला हरदोई से लूटी हुई की बरामद पांचों आरोपियों को पुलिस ने भेज जेल।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरे के गिरोह में महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लूट गए रुपए, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल आदि बरामद कर पांचों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article