मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित महाविद्यालय प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस बुरहानपुर में फार्मेसी विभाग द्वारा ‘‘स्कोप ऑफ फार्मेसी एण्ड बेनिफीट ऑफ ज्वाईनिंग आईपीए विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को फार्मेसी पाठ्यक्रम के स्कोप के बारे में प्रमुख वक्ता इंडियन फार्मासुटीकल एसोसिएशन इंदौर के सचिव डॉ.युसूफ जालीवाला ने विस्तृत जानकारी दी गई।
संस्था के जनसंपर्क अधिकारी मिर्ज़ा राहत बेग ने बताया कि बिम्ट्स महाविद्यालय बुरहानपुर के फार्मेसी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय ‘‘स्कोप ऑफ फार्मेसी एण्ड बेनिफीट ऑफ ज्वाईनींग आईपीए था। सेमिनार का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, संस्था उपाध्यक्ष अनिल जैन, इंडियन फार्मासुटीकल एसोसिएशन इंदौर के सचिव प्रमुख वक्ता डॉ.युसूफ जालीवाला, बिजनेस प्रोफेशनल मनोज वाधवानी, विक्रांत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन, शासकीय अग्रणी महाविद्यालय नेपानगर डॉ.मनीषा साकल्ले, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे एवं प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ.पियुष मंत्री ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
यह राज्य स्तरीय सेमिनार दो सत्रों के आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में ‘‘स्कोप ऑफ फार्मेसी एण्ड बेनिफीट ऑफ ज्वाईनींग आईपीए विषय पर डॉ. युसूफ जालीवाला ने पॉवर पाईन्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सेमिनार में सहभागी फार्मेसी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि फार्मेसी यह मेडिकल विज्ञान का महत्वपूर्ण अंग है। इसकी विभिन्न शाखाओं जैसे एलौपेथी, आयुर्वेदिक, होम्यापैथी, मेडिशनल ड्रग्स इत्यादि होती है। कोई भी डॉक्टर फार्मेसिस्ट के बिना अधूरा है।
डॉक्टर रोग का निदान फार्मेसिस्ट के बिना कर ही नहीं सकता है। फार्मेसी क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए इसके अलग-अलग स्तरों पर कार्य कर सकते है जैसे रिसर्च, अनुसंधान, उत्पादन, मार्केटिंग, वितरण क्षेत्र में कार्य कर सकते है तथा मेडीकल शॉप भी प्रांरभ कर अपना भविष्य उज्जवल कर सकते है।
श्री जालीवाला ने इंडियन फार्मासुटीकल एसोसिएशन से जुड़कर किस प्रकार कार्य कर सकते है, की जानकारी भी दी। सेमिनार के दूसरे सत्र में वक्ता बिजनेस प्रोफेशनल मनोज वाधवानी ने ‘‘व्हाय कम्युनिकेशन स्किल्स आर इर्म्पाेटेंट’’ विषय पर जानकारी प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को बिजनेस वर्ल्ड की बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने व्यवसाय प्रबंधनों के अनुभवों को साझा करते हुए कॉर्पोरेट वर्ल्ड में किस प्रकार सफलता प्राप्त की जा सकती है इसके महत्वपूर्ण बिन्दुओं को विस्तार से बताया।
फार्मेसी विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार के सफल आयोजन पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, फार्मेसी के प्राचार्य डॉ.पियुष मंत्री, मनोज महाजन, शाहनवाज़ अहमद, गरिमा वारूले, आकांक्षा मोटवानी, शोबित सुरालके, सोनाली चौधरी ने बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

