पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चार दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं छिन्दवाड़ा | New India TimesOplus_131072

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चार दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं छिन्दवाड़ा | New India Times

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने चार दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आ रहे हैं, जबकि पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा में रहेंगे। इस दौरान कमलनाथ एवं नकुलनाथ विभिन्न आयोजनों में उपस्थित होने के साथ ही पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भी सम्मिलित होंगे। पूर्व सीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2025 को प्रात: 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ का विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा स्थित हवाई पट्‌टी पर आगमन होगा, तत्पश्चात ईमलीखेड़ा स्थित सीआईआई प्रशिक्षण केन्द्र एवं बजाज सर्विस टेक्निकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे। तदोपरांत कमलनाथ अपने शिकारपुर स्थित बंगला पहुंचेंगे।

वहीं कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जबकि म नकुलनाथ विधायक निधि से निर्मित होने वाले कार्यों का भूमिपूजन के लिए दोपहर 3.30 बजे उप ब्लॉक पश्चिम के वार्ड क्रमांक 40 राजनगर पहुंचेंगे। उसके बाद 4.30 बजे पूर्व उप ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 13 जगन्नाथ स्कूल के पास आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधायक निधि के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। नकुलनाथ का सांय 5:15 बजे नगर निगम ग्रामीण भाग एक के ग्राम सारना पहुंचेंगे जहां वे विधायक निधि से निर्मित होने वाले कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

28 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ प्रात: 10 बजे बिछुआ ब्लॉक के ग्राम धनेगांव में कांग्रेस के आदिवासी नेता स्व. जानिकराम मर्सकोले के निवास जाएंगे। उसके बाद 11 बजे हेलीकाप्टर द्वारा पांढुर्ना पहुंचेंगे जहां वे पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। कमलनाथ व नकुलनाथ स्व. गोविंदराव खुरसंगे के निवास पहुंचेंगे।

पूर्व सांसद नकुलनाथ 4 बजे उप ब्लॉक उत्तर के वार्ड क्रमांक 06 ऊंटखाना में आगमन होगा जहां वे विधायक निधि से निर्मित होने वाले कार्यों का भूमिपूजन करेंगे तदोपरांत उप ब्लॉक मध्य के वार्ड क्रमांक 26 पॉवर हाउस पहुंचकर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। सांय 5:05 बजे नकुलनाथ का उत्तर उप ब्लॉक के चंदनगांव बस स्टैण्ड में आगमन होगा, 5.40 बजे निगम ग्रामीण के भाग दो के ग्राम सांख (छिन्दवाड़ा) पहुंचकर विधायक निधि के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

01 मार्च को अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ एवं नकुलनाथ प्रात:10.30 बजे पटनिया (सिंगोड़ी) पहुंचेंगे. प्रात: 11.30 बजे हर्रई पहुंचेंगे जहां आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। 02 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रात: 09 बजे अपना दौरा कार्यक्रम समाप्त कर छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article